Indore News: महापौर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने किया नीम का धुंआ, क्या है मामला, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में मच्छरों के प्रकोप शहरभर में फैल रही बीमारियां नगर निगम का ध्यान आकर्षित कराने के लिये नगर निगम परिसर, महापौर, निगम आयुक्त के कक्षों में एवं स्वास्थ्य कार्यालय में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नीम की पत्ती व जड़ी बूटियों का धुंआ किया गया है।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में नगर निगम परिसर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,निगम आयुक्त शिव कुमार वर्मा के कक्षो में जाकर एवं जिला स्वास्थ्य कार्यालय परिसर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी बी.एन सेतिया के कक्ष में जाकर मच्छरों के प्रकोप से शहर भर में फैल रही बीमारियों से आम जनता परेशान है भाजपा सरकार,महापौर,नगर निगम के अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने के लिये एवं इन सभी को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिये नीम की पत्ती,जड़ी बूटियों का धुंआ करके अनुठा कार्यक्रम मच्छर भगाने के लिये किया गया।

यादव ने कहा की, नगर निगम के पास ही कान्ह नदी भी है, जहां भारी गंदगी है और जहां-जहां नदी शहर के बीच से निकली है, वहां भी गंदगी है, जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर निगम में बैठने वाले अधिकारी व भाजपा महापौर व नेताओं को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिये नीम की पत्तियों व का धुंआ सभी कक्षों में जाकर किया गया कि, मच्छरों के प्रकोप से बचे रहे उन्हे कोई बीमारी न हो और वे स्वस्थ्य रहे और स्वस्थ्य रहकर शहर की आम जनता को मच्छरों के प्रकोप से बचाने का कार्य करें, नगर निगम झूठा प्रचार प्रसार कर रही है कि मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिये धुंआ गाडिया सभी वार्डो में घुमाई जा रही है मगर ऐसा कुछ नही है गंदगी के कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, बुखार, सर्दी जुकाम खांसी की बीमारियां बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों व प्रायवेट अस्पतालों में भारी भीड़ इन बीमारियों के कारण लग रही है। बदनदर्द व बुखार की समस्या भी बढ़ रही है अस्पतालों में बेड खाली नहीं मिल रहे है। आम आदमी मच्छरों के प्रकोप से गली मोहल्ले शहरभर में परेशान है, और जनता कह रही है कि हमने भाजपा को वोट देकर बहुत बड़ी भूल की है।
यादव ने बताया है कि, आम जनता में मच्छरों के प्रकोप से फैल रही है बीमारियों से बहुत आकोश है जगह जगह गंदगी ड्रेनेज लाईन चौक पड़ी है चेम्बर खोलकर सफाई नही कि जा रही है जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है इसे लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा सत्ता के नशे में दूर होकर महापौर नगर निगम के अधिकारी जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी म.प्र. की भाजपा सरकार को जगाने के लिये यह अनुठा मच्छर भगाउ अभियान नीम की पत्ती व जड़ी बूटियों का धुआं करके चलाया गया।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में कड़ाके की ठंड बरपाएगी कहर, क्या मावठे का दिखेगा असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications