Indore News: इन कॉलोनियों पर चला निगम का बुलडोजर, अब इनकी है बारी

मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, जोन 13 के वार्ड 74 के अंतर्गत इंद्रपुरी मुख्य सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

जोनल अधिकारी सुनील जादौन ने बताया, इस दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही इंद्रपुरी क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को भी रोक दिया गया और संबंधित सामग्री को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी सुनील जादौन रीमुवल अधिकारी अश्विन कल्याण एवं रीमुवल टीम उपस्थित थे।

Indore

निगम द्वारा 3 ट्रक माल जप्त

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सपना संगीता टॉकीज रोड स्थित अग्रसेन चौराहा से टावर चौराहा तक अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एसडीएम ओम नारायण बडकुल एवं उपायुक्त (रिमुवल) लता अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में भवन अधिकारी निर्माता हिन्डोलिया, सहायक रिमुवल अधिकारी बबलु कल्याणे, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से स्थापित कई गुमटियों को स्थल पर हटाया गया। निगम द्वारा 3 ट्रक माल जप्त किया गया। साथ ही दुकानों पर बिना अनुमति लगाए गए स्क्रीन होर्डिंग्स को भी जेसीबी की मदद से हटाया गया।

निगम, ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी विशेष कार्यवाही की गई, जिसमें लगभग 25 टू-व्हीलर वाहन जप्त किए गए और फोर-व्हीलर वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 21,000 के चालान बनाए गए।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, जोन 13 के वार्ड 74 के अंतर्गत इंद्रपुरी मुख्य सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी सुनील जादौन ने बताया, इस दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही इंद्रपुरी क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को भी रोक दिया गया और संबंधित सामग्री को जब्त किया गया।

ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन का बुलडोजर चला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+