Indore News: अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, अब इस कॉलोनी पर होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एम.जी. रोड (56 दुकान) से पलासिया चौराहे तक फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में प्रदीप सोनी (एसडीएम), हिंदू मुवेल (एसीपी), गीतेश तिवारी (भवन अधिकारी), जीशान चिश्ती (भवन निरीक्षक), कर्मेंद्र जांगिड़ (सीएसआई), मुकेश खरे (रिमूवल सुपरवाइजर) एवं समस्त रिमूवल टीम उपस्थित थीं।

जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए 20 दुकानों को खाली कराया गया। फुटपाथ पर बनी 2 अवैध दुकानों को हटाया गया, फुटपाथ पर स्थापित अवैध संकेतकों को हटाने की कार्रवाई की गई तथा अतिक्रमणकर्ताओं पर 23 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई कि गई।
जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई यातायात को सुगम बनाने और नागरिकों के लिए फुटपाथ को सुरक्षित एवं उपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान में नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमानित 500 से 600 करोड़ रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि, आज ग्राम लसूडियामोरी की भूमि सर्वे नम्बर 230, 265 रकबा 12.371 है. भूमि जिसकी कीमत लगभग 500 से 600 करोड़ रूपये है अतिक्रमण मुक्त कराई गई। मंदिर की शासकीय भूमि को अतिक्रमणकर्ता राम प्रसाद, मेहरवान सिंह, नारायण सिंह से कब्जा प्राप्त करने में अनुविभागीय या दण्डाधिकारी धनगर के मार्गदर्शन में अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार शिवशंकर जारोलिया व राजस्व निरीक्षक जयनारायण गुप्ता, मनीष चतुर्वेदी, मनोज, शुक्ला,अन्य पटवारी एवं पुलिस प्रशासन और नगर निगम का बल उपस्थित हुआ। मुरली मनोहर मंदिर प्रबंधक कलेक्टर इन्दौर की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
ये भी पढ़े- Indore: 'मिया भाई की चाल, अब 'श्री राम नगर', सनातनी विधायक ने बदला कॉलोनी का नाम












Click it and Unblock the Notifications