Indore: 'मिया भाई की चाल, अब 'श्री राम नगर', सनातनी विधायक ने बदला कॉलोनी का नाम
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कॉलोनी का नाम बदलने को लेकर सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां विधानसभा-3 से विधायक गोलू शुक्ला ने शहर की मुस्लिम कॉलोनी सहित कुछ अन्य कालोनियों के नाम बदलने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखा है।
MLA गोलू शुक्ला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर कॉलोनी का नाम बदलने की मांग रखी है, जहां इससे पहले कई बार इंदौर की अलग-अलग कॉलोनी के नाम बदले गए हैं।

MLA गोलू शुक्ला ने लिखा पत्र
इंदौर की मुस्लिम कॉलोनियों का नाम बदलकर हिंदू नाम रखने का प्रस्ताव विधायक गोलू शुक्ला ने महापौर के पास भेजा है, जहां इसके लिए विधायक गोलू शुक्ला ने महापौर को पत्र लिखा है। विधायक गोलू शुक्ला की ओर से लिखे गए पत्र में मियां भाई की चाल का नाम बदलकर श्री राम नगर, फिरोज गांधी नगर को जय मल्हार नगर, खातीपुरा का नाम रघुनाथपुरम, जबरन कॉलोनी का नाम सरस्वती नगर, हाथीपाला का नाम बदलकर बजरंग सेतु करने का आग्रह किया है। MLA गोलू शुक्ला सनातनी विधायक के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं।
हिंदुत्व के मुद्दे पर आवाज बुलंद करते हैं
MLA गोलू शुक्ला BJP के उन कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जिनके साथ युवाओं की बड़ी टीम काम करती है, इतना ही नहीं गोलू शुक्ला को CM मोहन यादव के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है, तो वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी पूरा विश्वास गोलू शुक्ला पर बना रहता है। MLA गोलू शुक्ला को इंदौर में सनातनी विधायक के तौर पर पहचाना जाता है, जहां सनातनी विधायक के तौर पर अलग पहचान बनाने वाले गोलू शुक्ला समय-समय पर हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते हैं। MLA गोलू शुक्ला, संगठन से लेकर सत्ता तक अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं.
ये भी पढ़े- Indore: शौचालय पर आपके पोस्टर लगे हैं, कितनी बदबू आती है?, कांग्रेस पार्षद का महापौर से सवाल












Click it and Unblock the Notifications