Indore Weather: इंदौर से रूठा मानसून, अब इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

Indore Weather: जुलाई का महीना अब आधा बीत गया है, लेकिन बावजूद इसके मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बारिश का इंतजार जारी है। शहर में मानसून की एक्टिविटी के बाद कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश हुई, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार शहर वासी करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब मानसून की सुस्त एक्टिविटी ने शहर वासियों की चिंता बढ़ा दी है।

इंदौर जिले में बारिश का मौसम तो बन रहा है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे। उधर, इंदौर संभाग के अलग-अलग जिलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है। इंदौर में अब तक कुल 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई है, जहां इंदौर में अब तक 8 इंच से ज्यादा बारिश होनी थी, लेकिन मानसून की सुस्त चाल ने बारिश पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।

Indore

मध्य प्रदेश में मानसून इन दिनों अपना असर दिख रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश के इंदौर जिले में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां मानसून तो एक्टिव है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इंदौर जिले में पिछले दिनों रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन एक सप्ताह से इंदौर में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इंदौर जिले में किसानों ने बोवनी कर दी है। इसके बाद अब किसानों को भी बारिश का इंतजार है, तो वहीं बारिश ना होने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।

इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के आंकड़े की बात करें तो फिलहाल बारिश का आंकड़ा बेहद कम नजर आ रहा है, जहां जून में हुई कम बारिश के बाद शहरवासियों को जुलाई में अच्छी बारिश का इंतजार है, लेकिन बावजूद इसके अच्छी बारिश फिलहाल शहर में होती दिखाई नहीं दे रही है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से लगातार की जा रही भविष्यवाणी के बाद भी शहर में बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं।

ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर को झमाझम बारिश का इंतजार, कब बरसेंगे बदरा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+