Indore Weather: इंदौर को झमाझम बारिश का इंतजार, कब बरसेंगे बदरा, जानिए
Indore Weather: मध्य प्रदेश में मानसून इन दोनों अपना असर दिख रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश के इंदौर जिले में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां मानसून तो एक्टिव है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
इंदौर जिले में पिछले दिनों रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन एक सप्ताह से इंदौर में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इंदौर जिले में किसानों ने बोवनी कर दी है। इसके बाद अब किसानों को भी बारिश का इंतजार है, तो वहीं बारिश ना होने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।

इंदौर में बारिश का इंतजार
इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के आंकड़े की बात करें तो फिलहाल बारिश का आंकड़ा बेहद कम नजर आ रहा है, जहां जून में हुई कम बारिश के बाद शहरवासियों को जुलाई में अच्छी बारिश का इंतजार है, लेकिन बावजूद इसके अच्छी बारिश फिलहाल शहर में होती दिखाई नहीं दे रही है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से लगातार की जा रही भविष्यवाणी के बाद भी शहर में बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं।
बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से शहर में बारिश को लेकर यह को अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवा चलने के साथ-साथ झमझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, पिछले कई दिनों से शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई, जिसके चलते लोग परेशान नजर आ रहे हैं, तो वहीं लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। इंदौर में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है, तो वहीं रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी, क्या इंदौर में गिरेगा पानी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications