इंदौर मॉब लिंचिंग : चूड़ी बेचने वाले ने अपनी पहचान छुपाई इसलिए भ्रम की स्थिति बनी-नरोत्तम मिश्रा

इंदौर, 23 अगस्त। मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर के बाणगंगा पुलिस थाना इलाके के गोविंद नगर में चूड़ी बेचने वाले युवक की पिटाई के मामले में सियासत भी खूब हो रही है। खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का इस मामले में बयान आया है।

क्या कहा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने?

क्या कहा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने?

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसे मामले को सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए। अगर कोई आदमी अपना नाम, जाति और धर्म छुपाता है तो भ्रम ​की स्थिति बन जाती है। हमारी बेटियां सावन के दौरान चूड़ियां पहनती हैं और मेंहदी लगाती हैं। वह युवक चूड़ी विक्रेता के रूप में आया था। भ्रम की स्थिति बनने के बाद उसकी आईडी देखा तो सच सामने आया।

 तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इधर, बाणगंगा थाना पुलिस ने चूड़ी बेचने वाले युवक से मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्वालियर से विवेक व्यास को पकड़ा है जबकि राकेश कुमार और राजकुमार भटनागर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

दो फर्जी आधारकार्ड मिले

यह बात भी सामने आ रही है कि चूड़ी बेचने वाला युवक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है, मगर वह हिन्दू नाम से चूड़ियां बेच रहा था। उसके द्वारा नाम छुपाए जाने की वजह से भ्रम की स्थिति बनी। खबर है कि आरोपी के पास दो फर्जी आधार कार्ड मिले हैं।

प्रदर्शन में पीएफआई का हाथ

इधर, रविवार की इस घटना के बाद रात को इंदौर सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। इसमें प्रदर्शन में पीएफआई का हाथ बताया जा रहा है। इस संबंध में इंदौर जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रदर्शन में एसडीपीआई और पीएफआई के लोगों का हाथ होने की बात सामने आई है। इंदौर में जो भी माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बाणगंगा इलाके के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जमीन पर दुकान लगाकर चूड़ियां बेच रहा था। तभी वहां कुछ स्थानीय लोग पहुंचे और युवक की चूड़ियां निकालकर फेंकने लगे। उन लोगों ने नाराजगी जताई कि वह गैर समुदाय का होते हुए भी हिंदू इलाके में चूड़ियों की बिक्री कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+