इंदौर ने मारी बाजी, स्वच्छता के बाद अब पर्यटन में हासिल किया नंबर वन का खिताब

इंदौर, 28 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की जहां देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पर्यटन के क्षेत्र में भी नंबर वन का खिताब हासिल हुआ है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को बेस्ट कॉर्पोरेशन का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में एक बार फिर मध्यप्रदेश का परचम लहराया है। विश्व पर्यटन दिवस के माैके पर मंगलवार काे दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए।

मंत्री तुलसी सिलावट ने दी बधाई

मंत्री तुलसी सिलावट ने दी बधाई

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर के आठ पुरस्कार मिलने को गौरवशाली उपलब्धि बताया है, उन्होंने इसके लिये पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। उन्होंने 'सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया' (कैटेगरी ए) में इंदौर को पुरस्कार मिलने पर सभी संबंधितों को बधाई दी। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, उक्त पुरस्कार मिलना सभी संबंधितों की अपने कर्तव्यों के प्रति मेहनत, लगनशीलता और कर्मठता का परिचय है।

मध्यप्रदेश का परचम लहराया

मध्यप्रदेश का परचम लहराया

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में एक बार फिर मध्यप्रदेश का परचम लहराया गया है। विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिले है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को पुरस्कार प्रदान किये। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत प्रदेश के अलग-अलग नगर निगम और नगर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर वन आया है. वहीं अब इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है. यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+