Indore में IND vs NZ का महामुकाबला, 12 जनवरी को कुछ ऐसे मिलेंगे क्रिकेट मैच के टिकट
24 जनवरी को होने वाली क्रिकेट मैच के लिए एमपीसीए ने ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख और टिकट की दर घोषित कर दी है। टिकट की बिक्री 12 जनवरी की सुबह 6 बजे से ऑनलाइन होगी.

Recommended Video

मध्यप्रदेश में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है। वहीं इस क्रिकेट मैच के लिए खेल प्रेमियों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। 24 जनवरी को होने वाली क्रिकेट मैच के लिए एमपीसीए ने ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख और टिकट की दर घोषित कर दी है। टिकट की बिक्री 12 जनवरी की सुबह 6 बजे से ऑनलाइन होगी, जहां पेटीएम और इनसाइडर डॉट इन एप के माध्यम से इन टिकटों को बेचा जाएगा। बता दें कि इससे पहले यह 4 अक्टूबर को हुए T20 मैच के दौरान ऑनलाइन टिकट वितरण की व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी।

कुछ इस तरह है टिकट की दर
24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट के महा मुकाबले के लिए टिकट की दर पर यदि एक नजर डाली जाए तो अबकी बार टिकट की दर T20 क्रिकेट मैच से महंगी है, जहां सबसे सस्ता टिकट 524 का है, तो वहीं सबसे महंगा टिकट 6089 रूपए का रखा गया है। 524 रूपए का टिकट इस स्टैंड की लोवर गैलरी का रहेगा। वहीं साउथ पवेलियन टिकट दर लोअर 5105 रुपए, फर्स्ट फ्लोर 6089, सेकंड फ्लोर 5720, थर्ड फ्लोर 4490, और ईस्ट एंड लोअर 524, फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम 1015, फर्स्ट फ्लोर रेगुलर 953, सेकंड फ्लोर 892 रुपए, वेस्ट स्टैंड लोअर 701 रुपए, फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम 1199, फर्स्ट फ्लोर रेगुलर 1138 रुपए, सेकंड फ्लोर 1052 रहेगा।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

तीन वनडे क्रिकेट मैच होंगे
जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे क्रिकेट मैच की श्रृंखला होगी, जिसका पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाना है। वहीं तीसरा और निर्णायक मुकाबला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें आपस में भिड़ेंगी। बता दें इंदौर में इससे पहले भी क्रिकेट के मुकाबले हो चुके हैं जिसमें भारतीय टीम ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़े- MP अजब भी है, गजब भी है, और सजग भी है...PM MODI ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications