MP अजब भी है, गजब भी है, और सजग भी है...PM MODI ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट में आए उद्योगपतियों को वर्चुअली संबोधित किया.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल ई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत देश और विदेश से आए तमाम उद्योगपति मौजूद रहे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी वर्चुअली संबोधित किया। इंदौर में आगामी दो दिनों तक चलने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर इन्वेस्टर्स में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मध्य प्रदेश इन्वेस्टर समिट के लिए आप सभी इन्वेस्टर्स का उद्यमियों का बहुत-बहुत स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था, अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक एग्रीकल्चर से लेकर एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट तक एमपी अजब भी है, गजब भी है, और सजग भी है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, मध्यप्रदेश भी हमारा एक उभरता हुआ हीरा है, और मेरा पूरा विश्वास है कि, मेरा अटूट विश्वास है कि, मध्य प्रदेश आगे चलकर देश की अर्थव्यवस्था को गति भी देगा, और नए नए अवसर के साथ उद्योग जगत को आमंत्रित करेगा।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के लिए मुझे बनाना है, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, आपके साथ मिलकर, उसका रोडमैप तैयार है। लेकिन मैं उस पर बात करूं इससे पहले आज हम सभी के प्रेरणा और प्रकाश स्तंभ केवल भारत के नहीं ग्लोबल लीडर जिन्होंने दुनिया को एक नई दिशा दिखाई है, और मैं आज इस मंच पर खड़े होकर विश्वास के साथ कह रहा हूं भौतिकता की अग्नि में दग्द विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्ध दर्शन कल भारत ही कराएगा, यह देश ही कराएगा।

क्रेता-विक्रेता बैठक और विक्रेता विकास कार्यक्रम
समिट के दौरान राज्य के एमएसएमई को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने और राज्य से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्रेता-विक्रेता मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से यूएसए, कनाडा, इंग्लैंड, जापान, इजराइल, नीदरलैंड, सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया, बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के खरीदार शामिल हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे फार्मास्युटिकल, टेक्सटाईल, इंजीनियरिंग, कृषि और आईटी सेवाओं के 1500 से अधिक निर्यातक सहभागिता करेंगे।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan का समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों इन्हें मिला 'प्रवासी भारतीय सम्मान'












Click it and Unblock the Notifications