Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का रोमांच, इस दिन से प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरिज का तीसरा मैच धर्मशाला से शिफ्ट होकर इंदौर के होलकर स्टेडियम में हो गया है। यह मैच 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाएगा।

indore

Recommended Video

    इंदौर में फिर होगा मैच, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगी कांटे की टक्कर

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट मैच का रोमांच देखने मिलेगा, जहां 1 मार्च से शुरू हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के लिए दोनों ही टीमें शनिवार को इंदौर पहुंचेंगी। इंदौर पहुंचने के बाद रविवार को दोनों ही टीमें प्रैक्टिस के लिए मैदान में नजर आएंगी। होलकर स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड बेहद ही खास माना जाता है। यही कारण है कि, इस मैदान पर भारत को लगातार जीत मिली है। वहीं अब एक बार फिर होलकर स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने मिलेगा, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट फैंस खासे उत्साहित हैं।

    इसलिए इंदौर में हो रहा मैच

    इसलिए इंदौर में हो रहा मैच

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरिज का तीसरा मैच धर्मशाला से शिफ्ट होकर इंदौर के होलकर स्टेडियम में हो गया है। यह मैच 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में अत्यधिक ठंड के कारण स्टेडियम में घास की कमी और अन्य सुविधाएं डेवलप नहीं होने के चलते बीसीसीआई ने इंदौर में मैच कराने का फैसला लिया है।बीसीसीआई सेक्रेटरी द्वारा इसकी सूचना जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक होलकर स्टेडियम की पिच को टेस्ट मैच के लिए अनुकूल पिच माना जाता है।

    कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड

    कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड

    मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

    सफलतापूर्वक संपन्न हुए मुकाबले

    सफलतापूर्वक संपन्न हुए मुकाबले

    मध्यप्रदेश में क्रिकेट के सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं, जहां पिच से लेकर मैदान की हर एक व्यवस्था को लेकर एमपीसीए बारीकी से ध्यान देता है। यही कारण है कि, मध्यप्रदेश में अब तक होने वाले सभी क्रिकेट मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। साथ ही मुकाबलों में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी कायम हुए हैं, जो क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखे गए हैं।

    ये भी पढ़े- MP के इस शहर में 1 मार्च से बदलने जा रहा बैंकों का टाइमिंग, ये है वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+