'इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023' में शामिल हुई राष्ट्रपति, इंदौर को मिला "बेस्ट स्मार्ट सिटी" अवॉर्ड

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 26-27 सितंबर 2023 को इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023' का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉनक्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई हैं।

इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार अतिथियों का आगमन हुआ है। इसमें देश के स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, महापौर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्मार्ट सिटी के अलावा अन्य शहरों के भी महापौर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं।

Indore

इंदौर को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर शहर को "बेस्ट स्मार्ट सिटी" का अवार्ड प्रदान किया है। स्वच्छता, शहरी पर्यावरण, जल आपूर्ति, कोविड काल में नवाचार, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण के लिए टिकाऊ वातावरण और अर्थव्यवस्था संबंधी प्रयासों में उम्दा प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों के अलावा 100 शहरों में से "सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी" अवार्ड प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश को "बेस्ट स्टेट" का अवार्ड प्राप्त हुआ है। स्मार्ट शहरों के विकास में योगदान के लिए इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव के अंतर्गत 27 सितंबर को विभिन्न श्रेणियों के 66 पुरस्कार विभिन्न शहरों और संस्थाओं को प्रदान करने की घोषणा की गई है।

जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंची। इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, विधायक मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक मनोज पटेल तथा सुदर्शन गुप्ता, गौरव रणदीवे, संभागायुक्त मालसिंह, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

ये भी पढ़े- Indore news: स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+