Indore news: स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कही ये बात
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक और शहरी और आवास मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव कुणाल कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे।
राष्ट्रीय स्तर की इस कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी में देश की चयनित स्मार्ट सिटी द्वारा अपने-अपने शहरों में किये गये नवाचारों को प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किया गया है। इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा भी अपने कार्यों का प्रदर्शन बेहद आकर्षक तरीके से किया गया है। प्रारंभ में महापौर नगर निगम इन्दौर पुष्यमित्र भार्गव ने केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर का स्वागत किया।

इंदौर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के तहत 27 सितम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का वितरण करेंगी। इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार अतिथियों का आगमन होगा। इसमें देश के स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, महापौर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्मार्ट सिटी के अलावा अन्य शहरों के भी महापौर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी भाग लेंगे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सभी स्मार्ट शहरों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा किये गये नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है। इंदौर आने वाले अतिथियों को इंदौर के नवाचार दिखाये जा रहे हैं।
कार्यक्रम की तैयारी जारी
इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर स्मार्ट सिटी कान्क्लेव और राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की है। उन्होंने अतिथियों के इंदौर भ्रमण की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने 27 सितम्बर को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों कि बिन्दुवार समीक्षा की है। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार 26-27 सितंबर 2023 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023' का आयोजन कर रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: 'स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023' की तैयारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल












Click it and Unblock the Notifications