Indore में देश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने भी किया ब्लड डोनेट
इंदौर में आयोजित रक्तदान शिविर में लगातार 36 घंटे तक रक्त एकत्रित किया जा रहा है, और फिर इस रक्त को थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

सेवा भाव के लिए अलग पहचान रखने वाला शहर इंदौर अब रक्तदान के मामले में नंबर वन बनने की तैयारी में जुट गया है, जहां इसकी शुरूआत देश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ हुई है, शहर में आयोजित इस रक्तदान शिविर में लगातार 36 घंटे तक रक्त एकत्रित किया जाएगा, और फिर इस रक्त को थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। वहीं इस रक्त दान शिविर में युवाओं की बड़ी संख्या पहुंच और रक्तदान कर सेवाभाव का अनूठा संदेश दिया है।
कुछ ऐसा है आयोजन
शहर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर शनिवार सुबह से शुरू हुआ रक्तदान का महाअभियान रविवार तक चलेगा. रक्तदान महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और राऊ विधानसभा के युवा नेतृत्व मोहित संतोष वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। रक्त दान शिविर में लगातार 36 घंटे तक लोग रक्त दान कर सकेंगे। साथ ही रक्त दान करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा।कुलमिलारकर, देखा जाए तो सेवा और समर्पण के शहर इंदौर में एक नया रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है, जहां आईडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और राउ विधानसभा के युवा नेतृत्व मोहित संतोष वर्मा अपनी टीम के साथ भारत का सबसे बड़ा रक्त दान शिविर आयोजित कर रहे हैं। लगातार 36 घंटे तक चलने वाले रक्तदान शिविर में थैलीसीमीया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा।
कलेक्टर ने किया रक्तदान
स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर रक्त दान का महारिकॉर्ड कायम कर रहा है, जहां इसी को लेकर शहर में लगातार 36 घंटे तक रक्त दान का महारिकॉर्ड बनाया जा रहा है, वहीं रक्तदान के महाअभियान में शामिल हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी रक्तदान किया और सभी शहरवासियों से रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है। अपने स्वभाव में बेहद संवेदनशील कलेक्टर इलैया राजा टी जैसे ही भोला राम उस्ताद मार्ग पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे, वैसे ही उन्होंने रक्तदान करने का फैसला किया. बस फिर क्या था, कलेक्टर साहब के कहने पर ब्लड डोनेशन के काम में लगी टीम ने उनका रक्त लिया और थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए उसका उपयोग करने की प्रोसेस में आगे बढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications