Indore में अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, अलग-अलग ब्रांडो की 58 लीटर शराब जप्त
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर इंदौर जिले में अवैध मदिरा का क्रय-विक्रय तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर इंदौर जिले में अवैध मदिरा का क्रय-विक्रय तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशन तथा नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल और सांवेर एडीईओ आर के निगम के मार्गदर्शन में आबकारी की टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम बड़ोदिया खान में रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर घर में छिपा कर रखी हुई अलग-अलग ब्रांडो की 58 लीटर विदेशी एवं देशी मदिरा बरामद की गई।
जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 40 हजार रूपये है
आरोपी के पास मदिरा संग्रहण संबंधी वैधानिक दस्तावेज नहीं होने से आरोपी के विरुद्ध म.प्र आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर समस्त मदिरा को जब्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 40 हजार रूपये है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोजने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि आरोपी का पुत्र पूर्व से ही जिला बदर घोषित किया जा चुका है। उक्त कार्रवाई वृत सांवेर उप निरीक्षक आशीष जैन तथा उनकी टीम द्वारा की गई।
महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया
इसी तरह आबकारी स्टाफ महू व बालदा कॉलोनी की टीमों के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। महू के ग्राम पाड़ाव, करौंदिया चिकली व अन्य स्थानों पर पर दबिश दी गई। कार्रवाई में कुल 12 छापों में 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमें 2 आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत पर छोड़ा गया। कार्रवाई में 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और दो हजार किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। मदिरा, महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग तीन लाख 16 हजार रुपए है।
ये भी पढ़े- Indore में बिछेगा CCTV कैमरे का जाल, स्वच्छ शहर अब बनेगा सुरक्षित शहर
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications