Indore News: IDA की मीटिंग में बना इंदौर का विकास प्लान, कौन से होंगे काम, जानिए

MP का दिल कहे जाने वाला शहर इंदौर इन दिनों विकास के ट्रैक पर रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

हाल ही में IDA की ओर से विकास कामों को लेकर संचालक मंडल की बैठक बुलाई गई, जिसमें आईडीए के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर खास प्लान तैयार किया है।

Indore

इन्दौर विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संभागायुक्त सह अध्यक्ष दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा, आर.पी. अहिरवार, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी, इ.वि.प्रा. (सदस्य सचिव) उपस्थित थे। संचालक मण्डल द्वारा इंदौर महानगर क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय विकास एवं निवेश योजना की तैयारी के कार्य हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति किये जाने का निर्णय लेते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त कन्सलटेन्ट के कार्य का सुपरविजन हेतु CEPT (Central for Enviromental Planning & Technology, Bhopal) को अधिकृत करते हुए एक समिति का गठन किये जाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, मुख्य नगर नियोजक, इन्दौर विकास प्राधिकरण एवं कलेक्टर इन्दौर द्वारा नामित व्यक्ति सदस्य होंगे। यह समिति किये गये कार्य की समय-समय पर समीक्षा करेगी।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में संचालक मण्डल द्वारा निर्देश दिये कि योजना क्रमांक 139 एवं 169-ए में स्थित अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के ऑपरेशन एवं मेंटनेंस के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जावे, जिसमें आर.टी.ओ. विभाग सहित संबंधित पक्ष सम्मिलित हो, समिति में विचार कर आवश्यक अनुशंसा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की जावेगी। संचालक मण्डल द्वारा फूटी कोठी चौराहे पर संत सेवालाल सेन के सर्विस रोड के चौड़ीकरण सहित पूर्ण निर्माण हेतु फ्लाय ओव्हर के निर्माण हेतु पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति गैर योजना में स्वीकृत करते हुए नगर पालिक निगम के साथ सामंजस्य करते हुए कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में संचालक मण्डल द्वारा इन्दौर शहर के विभिन्न स्थानों पर AICTSL. की बसों के लिये 200 बस स्टॉप का बनाये जाने हेतु गैर योजना मद में स्वीकृति प्रदान की गई। संचालक मण्डल द्वारा इन्दौर शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात सुधार हेतु फिजिबिलिटी सर्वे का कार्य किया जाना है। इस हेतु गैर योजना मद के अंतर्गत फिजिबिलिटी सर्वे का कार्य करवाये जाने हेतु पृथक से निविदा आमंत्रण किये जाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े- Indore: सफाई के मामले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूयार्क से आगे है इंदौर, कैसे हुए ये चमत्कार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+