MP : पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, प्राइवेट पार्ट के साथ कर डाली शर्मनाक करतूत
इंदौर, 26 सितंबर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां इंदौर के पास शिप्रा में महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसका पति ना सिर्फ उसके चरित्र पर शक करता था, बल्कि उसे प्रताड़ित भी करता था। पत्नी पर चरित्र शंका के चलते पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, तो वहीं प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया करता था। वहीं पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कुछ इस तरह देता था वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारियों की मानें तो इंदौर के पास क्षिप्रा की रहने वाली महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने और दरिंदगी करने का मामला दर्ज किया है। पति अक्सर पत्नी के साथ विवाद करते हुए अप्राकृतिक संबंध बनाता था, तो वहीं दरिंदगी की सारी हदें पार कर पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला देता था। महिला अक्सर अपना इलाज करवा लेती थी। वहीं जब पति की दरिंदगी की सारी हदें पार हुई तो पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बच्चों ने बताई पूरी दास्तां
महिला की शिकायत के आधार पर जब पुलिस अधिकारी उसके घर पहुंचे तो महिला के बच्चों ने अपने पिता की दरिंदगी की पूरी कहानी बयां करते हुए दर्द भरी दास्तां सुनाई, जिसमें बच्चों ने बताया कि, अक्सर उनके पिता उनकी मां के साथ मारपीट करते थे। वहीं जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो आरोपी ने पत्नी पर चित्र शंका होने की बात कही। साथ ही पति को शक था कि, उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात किया करती है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाने लगा आरोपी
आरोपी पुलिस गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाने लगा, जहां वह रोते हुए माफी मांगने लगा। महिला ने पुलिस को बताया है कि पति की लगातार बढ़ती करतूतों से परेशान होकर महिला अपने मायके में रहने चले गई थी। वहीं इसके बाद महिला ने पुलिस इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई है।












Click it and Unblock the Notifications