Bhopal के लड़के ने Indore के TI को किया कमिश्नर बनके कॉल, पकड़े जाने पर बोला- पुलिस सिस्टम चेक कर रहा था
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां क्राइम ब्रांच ने पुलिस कमिश्नर बनकर इंदौर के थाना प्रभारियों को कॉल करने वाले एक लड़के को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को नेता का बेटा बता रहा है।
जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया लड़का पुलिस सिस्टम को चेक करने के लिये इन्दौर के सभी थाना प्रभारियों को फोन लगाने जैसी हरकत कर रहा था। वहीं अब पुलिस गिरफ्त में आए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजधानी भोपाल से एक लड़के को हिरासत में लिया है। लड़के ने रविवार को चदंन नगर टीआई को कमिश्नर बनके कॉल किया था, जिसमें उसने कहा था कि, मैं पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर बोल रहा हूं, और थाना प्रभारी को थाने आने की बात कही थी। कमिश्नर के आदेश को सीरियस लेकर पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंच गए, और स्टॅाफ को भी थाने बुला लिया, लेकिन कमिश्नर नही पहुंचे। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताई। इसी बीच पता चला कि अन्य टीआई को भी इसी तरह का कॉल आया है।
इस कारण लगाया था फोन कॉल
थाना प्रभारी की ओर से मिली शिकायत के बाद पूरा मामला क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा, और नंबर चेक किया गया तो नंबर राजधानी भोपाल का निकला, वहीं इसके बाद कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने भोपाल में रहकर दुकान पर काम करने वाले लड़के को हिरासत में लिया। उधर, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि, वो छिंदवाड़ा का रहने वाला है, और पुलिस सिस्टम को समझने के लिए थाना प्रभारियों को फोन लगा रहा था। फिलहाल, पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है। इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़े- MP news: डंपर से जा टकराई पुलिसकर्मियों की कार, 3 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications