MP: त्योहारी मौसम में पुलिस की पैनी नजर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

होली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर इंदौर संभाग में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां खरगोन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की है.

indore

Recommended Video

    ऑनलाइन ठगी से कैसे करें बचाव,साइबर क्राइम में जारी की एडवाइजरी

    आगामी त्यौहारों की व्यवस्थाओ का ध्यान रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कंट्रोल रूम खरगोन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिंह ने आगामी त्यौहारों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने होली, रंग पंचमी एवं शबे बारात को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक पुलिस बल लगाने के लिए भी निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बैठक के दौरान समस्त थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र अंतर्गत आगामी त्यौहारों को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी भी ली। बैठक में जिले के समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

    इंदौर में पुलिस का एक्शन

    इंदौर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये यातायात पुलिस द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 50 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जप्त किये गये। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन महानगर इंदौर महेश चंद जैन ने यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाये। ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ चेकिंग पॉइंट लगाकर कार्यवाही करें। निर्देशानुसार यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ चेंकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर-जिम्मेदार वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 50 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जप्त किये गये।

    ट्रैफिक पुलिस ने की ये अपील

    होली और रंगपंचमी का त्यौहार अपने परिवार के साथ, दोस्तों के साथ अच्छे से मनाएं, लेकिन शराब पीकर वाहन ना चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने से सर्वाधिक मौतें होती हैं, और सबसे ज्यादा दुर्भाग्य यह होता है कि जब शराब पीकर वाहन चलाने वाले दूसरे सड़क उपयोगकर्ता, आम जनमानस के जीवन को संकट में डालते हैं तो मृत्यु का कारण बनता है। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जिम्मेदार बनें, शराब पीकर वाहन ना चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरों को सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़े- Ujjain: इस दिन से शुरू होगी पंचक्रोशी यात्रा, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+