Holi 2024: रंगपंचमी पर गेर निकलते ही चकाचक हो जाएगा इंदौर, सफाई प्लान तैयार
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर की पहचान बनी रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र में निकलने वाली गैर की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए आज गोराकुण्ड, टोरी कॉर्नर, खजुरी बाजार, राजबाडा तक गैर मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, महेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा इंदौर शहर की गौरवशाली परम्परा व ऐतिहासिक समारोह में से एक रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के मार्ग जिसमें मल्हारगंज, गौराकुण्ड चौराहा, टोरी कॉर्नर, खजुरी बाजार, राजबाडा तक मार्ग का निरीक्षण करते हुए, गैर मार्ग में जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पर पेव्हर ब्लॉक लगाने व बदलने के साथ ही रोड की वाईडिंग करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही रंगपंचमी पर गैर मार्ग के समस्त संपर्क मार्ग को भी व्यवस्थित करने तथा आवश्यकतानुसार पेचवर्क कार्य के साथ ही गैर मार्ग अवरूद्ध ना हो इसको लेकर भी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा राजबाडा व गोपाल मंदिर के मध्य किये जा रहे सीवरेज कार्य को शीघ्र पूर्ण कर, आवश्यक रेस्टोरेशन कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।इसके साथ ही राजबाडा, गोपाल मंदिर व आस-पास की ऐतिहासिक धरोहर को रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के दौरान रंगो व पानी से बचाव के लिये पर्याप्त रूप से कवर करने व सुरक्षित करने के संबंध में पुरातत्व विभाग के साथ चर्चा कर आवश्यकतानुसार ऐतिहासिक इमारतो व धरोहर को कवर करने के संबंध में भी कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर मार्ग पर अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में भी संबंधित अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिये गये। आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा इंदौर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान केा दृष्टिगत रखते हुए, रंगपंचमी पर गैर निकलने के 1 घंटे में गैर मार्ग की सफ़ाई पूर्ण करने व शहर के प्रमुख स्थानो पर पर्याप्त संसाधन व स्टाफ के साथ व्यापक स्तर से सफाई अभियान चलाने के भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Indore News: रंगपंचमी की गेर में इस बात का रखें ध्यान, आचार संहिता के चलते हुआ बदलाव












Click it and Unblock the Notifications