Indore Weather: मानसून हुआ मेहरबान, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आखिरकार मानसून उस वक्त मेहरबान हो गया, जब मंगलवार की सुबह से शाम तक जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार की सुबह 11 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश 5 बजे तक जारी रही, जहां झमाझम बारिश के चलते सड़के जलमग्न नजर आई।
वहीं इसके साथ ही बुधवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बना रहा, जहां सुबह 11 से शुरू हुई झमाझम बारिश देर शाम तक जारी रही है। इस दौरान सड़क जलमग्न नजर आई, तो वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों से जल भराव की खबरें सामने आती रहीं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 24 घंटे में इसी तरह की बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा, जहां गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद दोपहर को मौसम साफ रहा, जहां अब एक बार फिर देर शाम को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां लगातार हो रही मानसून की एक्टिविटी के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर और खंडवा बड़वानी समेत अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में जिन जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है, उनमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी और खरगोन जिले जारी शामिल है। आने वाले 24 घंटे में मालवा-निमाड़ के इन जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश की कुछ हिस्सों में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी कम नजर आ रही है, जहां आने वाले दिनों में मानसून के एक्टिविटी अच्छी खासी होने की संभावना है। इसी के चलते उन जिलों में भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिन जिलों में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी कमजोर नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में जमकर बारिश होगी, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: झमाझम बारिश का शुरू होगा दौर, इन दिन से मानसून दिखाएगा असर
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications