Indore news: बदमाशों ने की मंदिर में तोड़फोड़, पूजा करने आई महिलाओं को दी जान से मारने की धमकी
इंदौर में वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने मंदिर आने वाली महिलाओं को धमकी भी दी है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार रात वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने मंदिर आने वाली महिलाओं को धमकी भी दी है। वहीं इस घटनाक्रम की सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी, वैसे ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन चंदननगर थाने पहुंचे, और थाने का घेराव करते हुए बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्रवाई ना होने पर हिंदू संगठनों ने आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी पुलिस के अधिकारियों को दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग रहवासियों के साथ चंदननगर थाने पर एकत्रित हुए थे।
कुछ ऐसा है मामला
घटनाक्रम सोमवार का बताया जा रहा है, जब वर्ग विशेष के लोगों ने चंदन नगर इलाके में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने महिलाओं को धमकाते हुए कहा कि, मंदिर यहां से ले जाओ वरना सबकी हत्या कर दी जाएगी। वहीं जब इस घटनाक्रम की सूचना हिंदूवादी संगठनों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन चंदननगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जैसे ही हिंदूवादी संगठनों के थाने पहुंचने की सूचना अधिकारियों को लगी, वैसे ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे, और मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस कारण हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक चंदन नगर इलाके में शीतला माता मंदिर की मरम्मत का काम काज जारी है, जहां मरम्मत के कामकाज के दौरान वर्ग विशेष के युवक पहुंचे, और मंदिर का काम रुकवा दिया। साथ ही उन्होंने महिलाओं से विवाद भी किया। वहीं इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया, जहां पुलिस के पहले में मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उधर, क्षेत्र की महिलाओं ने बदमाशों पर कई अलग-अलग तरह के आरोप भी लगाए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि यह लोग अक्सर मंदिर आने वाले लोगों से मारपीट करते हैं। वहीं पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के बाद बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के बाद कहती नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- MP की बेटी Tanishka sujit ने PM MODI से की मुलाकात, महज 12 साल की उम्र में हासिल किया खास मुकाम












Click it and Unblock the Notifications