Indore news: कलेक्टर ने दिव्यांग के साथ लड़ाया पंजा, शहर में हुई अनूठी प्रतियोगिता
इंदौर में दिव्यांगजनों के लिये अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक दिव्यांगों ने हिस्सा लिया.

Recommended Video

Indore में दिव्यांगजनों के लिये अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक दिव्यांगों ने अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया, और साबित किया कि हम किसी से कम नहीं है। हम मैं भी वे प्रतिभा है, जो एक सामान्यजन में होती है। अवसर मिले तो हम अपनी प्रतिभा को दिखा भी सकतें है। खेलों के शहर इंदौर में आयोजित पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांग अर्पित से पंजा लड़ाया और दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की है। दिव्यांग अर्पित का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने खेल भावना का परिचय दिया, एवं हार स्वीकार की है।
कुछ इस तरह हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ इंदौर गांधी हॉल में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मूकबधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित निशक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया। सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष शमीर व्यास तथा मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का रोचक एंव प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कराले एवं शैलेन्द्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में श्री शैलेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।
कुछ ऐसी रही प्रतियोगिता
खेलों के शहर इंदौर में अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जहां अबकी बार पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहर में इस तरह की प्रतियोगिताएं कम ही देखने मिलती है प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया, जहां दिव्यांग जनों का हौसला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बढ़ाया। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता को लेकर दिव्यांग जनों में भी उत्साह नजर आया।
ये भी पढ़े- MP में जमकर बरस रहे बदरा, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे












Click it and Unblock the Notifications