MP में जमकर बरस रहे बदरा, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे

मध्यप्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह से भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला, जहां इंदौर, खरगोन, भोपाल, शाजापुर, धार और नर्मदा पुरम जिले में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे।

indore

Recommended Video

      सिवनी मालवा: बारिश-ओलावृष्टि से टूटी किसानों की कमर,फसलों को हुआ भारी नुकसान

      मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह से भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला, जहां इंदौर, खरगोन, भोपाल, शाजापुर, धार और नर्मदा पुरम जिले में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा, जहां झमाझम बारिश देखने मिली। इंदौर के पास महू में बारिश के साथ ओले भी गिरे। उधर, मौसम वैज्ञानिक आगामी 4 मई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं।

      लगातार हो रही भारी बारिश

      मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेदर डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जो आगामी 4 मई तक इसी तरह बना रहेगा। 4 मई के बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है, जहां तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से प्रदेश के लगभग 25 जिलों के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते आगामी 3 से 4 दिनों तक इसी तरह भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि पिछले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला, जहां कुछ समय ओलावृष्टि भी हुई।

      इस कारण बदल रहा मौसम

      मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान के मौसम का सीधा असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दिखाई देता है। यही कारण है कि, राजस्थान में हो रही बारिश का असर भी मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। उधर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम के चलते भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 5 दिनों तक मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने मिल सकता है। इंदौर में मौसम बदलने के चलते 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के चलते लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जहां अचानक हुई बारिश के चलते लोग परेशान होते नजर आए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+