Indore News: इंदौर में 'भूतिया' पार्टी पर नहीं थम रहा बवाल, अब कांग्रेस ने पुलिस से कर डाली ये मांग
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में इंदौर में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एवं बढ़ते अपराधों, नशाखोरी को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया का घेराव कर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह एवं प्रवीण कुमार भूरिया को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से चर्चा कर विभिन्न बिंदुओं पर कारवाई करने की मांग की गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह आश्वस्त किया है कि, सभी बिंदुओं पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि, इंदौर में 13 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज के ऐतिहासिक धरोहर के ई एम बिल्डिंग में आयोजित हैलोवीन पार्टी के मामले में अब तक किसी भी दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके लिए डीन संजय दीक्षित एवं साफ फोटो में नजर आ रहे भाजपा नेता अक्षय बम एवं अन्य जिम्मेदार हैं, जहां डीन संजय दीक्षित ने जो पुलिस को पत्र सौंपा है, उसमें किसी के नाम नहीं दिए हैं। वह अपनी जिम्मेदारी से बचने एवं दोषियों को बचाने का काम कर रहे हैं, उन्हें सभी के नाम चेहरे पता है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कह रहे हैं कि हमें डीन संजय दीक्षित ने पत्र में कोई नाम नहीं दिए हैं, जब नाम देंगे तभी मामला दर्ज होगा। मामले में जांच चल रही है।
यादव ने मांग की है की, डीन संजय दीक्षित एवं भाजपा नेता अक्षय बम को गिरफ्तार किया जाए, पुलिस इनसे पूछताछ करें, पूरा मामला उजागर होगा, भाजपा सरकार शासन प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है, कौन बना रहा है दबाव, क्योंकि इस मामले में अभी तक पार्टी आयोजक एवं अन्य के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है, पुलिस के हाथ किसने बंद रखे हैं। पुलिस पर किसका दबाव है। भोपाल का या इंदौर का ही दबाव बना हुआ है। सरकार गहरी नींद में सोई है, या सोने का नाटक कर रही है। शहर के नागरिको एवं आम जनता में नाराजगी के बाद भी पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं। संबंधित पुलिस थाने एवं पुलिस अधिकारियों को पार्टी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा संभागायुक्त कार्यालय एवं एसीपी सयोंगीतागंज एवं थाना प्रभारी सयोंगीतागंज को ज्ञापन दिया जा चुका है। साथ ही डॉक्टर द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है, फिर भी सरकार प्रशासन शासन चुप बैठा हुआ है।
ये भी पढ़े- 'हिंदू को पटाखे फोड़ने से कोई कैसे रोक सकता है...', इंदौर में CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications