Indore news: भक्तिभाव के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, शिष्यों ने पाद पूजन कर लिया आशीर्वाद
देशभर के साथ ही इंदौर में भी गुरु पूर्णिमा पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। इस पर्व को देश में काफी धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस पर्व की खास मान्यता है, माना जाता है कि आज के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था और उनकी स्मृति में आज के दिन व्यास जयंती भी लोग मनाते हैं।
देशभर के साथ ही प्रदेशभर में गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर स्थित राधे-राधे बाबा आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया, जहां बड़ी संख्या में शिष्यों ने पहुंचकर अपने गुरू राधे-राधे बाबा का पाद्य पूजन किया और आशीर्वाद लिया।

अण्णा महाराज के आश्रम पर मना उत्सव
इंदौर में गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां इस अवसर पर ख्यात सद्गगुरु अण्णा महाराज संस्थान में गुरु पाद्य पूजन हुआ। भजन-कीर्तन कार्यक्रम के साथ ही महाप्रसादी भी रखी गई थी। इस अवसर पर सद्गुरु अण्णा महाराज के चरण छूकर शिष्य उनसे आशीर्वाद लेने के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे थे।हर गुरु पूर्णिमा पर यहां आने वाले भक्तों में सामान्यजन से लेकर राजनेता, समाजसेवी, उद्योगपति सहित कई हस्तियां गुरु महाराज से आशीर्वाद लेने आते हैं। यहां तीन दिनी आयोजन की शुरुआत शनिवार से हुई है, लेकिन सोमवार को गुरु पूर्णिमा का अलग महत्व है। इसी के चलते बड़ी संख्या में शिष्य अपने गुरू का आशीर्वाद लेने आए थे।
सुरेश महाराज का पाद पूजन
देशभर के साथ ही प्रदेशभऱ में गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित श्रद्धेय सदगुरू ब्रह्मऋषि पंडित सुरेश महाराज का पाद पूजन कर गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया। इंदौर के नरसिंह वाटिका परिसर में भक्ति भाव की धारा बह रही थी, क्योंकि यहा पर श्रद्धेय सदगुरू ब्रह्मऋषि पंडित सुरेश महाराज मौजूद थे, और उनकी मौजूदगी में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा था। अपने गुरु को अपने बीच पाकर ब्रह्मऋषि पंडित सुरेश महाराज के शिष्यों का उत्साह देखते ही बनता था। गुरु पूर्णिमा के दिन भक्तों ने पाद पूजन कर पूज्य ब्रह्मऋषि पंडित सुरेश महाराज का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़े- Ujjain आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'महाकाल लोक एक्सप्रेस' शुरू, नगर भ्रमण कराएगी नई बस












Click it and Unblock the Notifications