Indore News: टाइम पर ऑफिस पहुंच जाएं सरकारी कर्मचारी, वरना हो सकती है कार्रवाई

कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी सुबह 10 बजते ही कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और यहाँ की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा है कि, शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति हो और आम जनता के कार्यों का त्वरित रूप से निष्पादन हो यह सुनिश्चित होना चाहिए।

कलेक्टर ने सभी SDM तहसीलदार को भी तलब किया है, और सायंकाल राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने नामांतरण सीमांकन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न लंबित कार्यों के समय सीमा पर निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

Indore

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई टीएल बैठक में निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ववत अपने-अपने विभाग के कार्यों में लग जाए। वह समय पर कार्यालय पहुंचे तथा निर्धारित समय के पूर्व कार्यालय नहीं छोड़े। विधानसभा निर्वाचन संबंधी सभी शेष कार्य अगले 15 दिन में पूरे कर लें और सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित कर लिया जाए। पोस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान बनाकर निर्वाचन संबंधी सभी शेष कार्य पूर्ण किए जाएं। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी कार्य से रिलीव कर दिया जाए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने जिले में व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर सभी अधिकारी- कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन से संबंधित बचे हुए कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कर लिये जाएं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान हो जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन संबंधी सभी देयकों का भुगतान हो जाए।फाइल वर्क भी सभी कंप्लीट कर ली जाए। निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य से रिलीव कर दिया जाए।

उन्होंने निर्वाचन कार्य संपन्न होने पर नेहरू स्टेडियम को पूर्ण रूप से खाली कर मैदान को खिलाड़ियों के अनुकूल बनाकर उन्हें शीघ्र सौंपने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन कार्य में कोई भी शिक्षक संलग्न नहीं रहे। उन्हें निर्वाचन कार्य से आज ही मुक्त कर दिया जाए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शासकीय स्कूलों में अध्यापन व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि अधिकारीगण शासकीय स्कूलों की रेण्डम चेंकिग भी करें। वे अध्यापन व्यवस्था के साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति भी देखें। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों में पूरी तल्लीनता से लग जाएं। अपने-अपने कार्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनायें। अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में तय समय पर पहुंचे और निर्धारित समय के पूर्व कार्यालय से नहीं जाएं।

ये भी पढ़े- Indore news: MIC की बैठक में हुए खास फैसले, शहर को मिलेगी विकास की रफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+