Global investors summit से पहले ही MP में investment की बहार, ये कंपनियां करेंगी निवेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जहां इन दोनों ही आयोजनों को भव्य रूप में व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा सके इसे लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। ऑटोमोबाइल, टेक्सटाईल, फार्मा सहित अन्य उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएँ हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने उद्योगपतियों से भेंट में यह बात कही।

सीएम शिवराज ने की भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री कार्यालय समत्व भवन भोपाल में फोर्स मोटर्स लिमिटेड के चेयरमेन अभय फिरोदिया और डीजीएम अभय सिंघी, व्ही.ई. कमर्शियल लिमिटेड के प्रबंध संचालक, सी.ई.ओ. विनोद अग्रवाल और वाइस प्रेसीडेंट नितिन नागड़ा, सागर ग्रुप के चेयरमेन श्री सुधीर अग्रवाल, यशोदा लिनेन यार्न लिमिटेड के सी.एम.डी. अवंति कुमार कांकरिया और कार्यकारी संचालक आशीष कांकरिया, अवादा वेंचर्स प्रायवेट लिमिटेड के चेयरमेन विनीत मित्तल और जी.एम. मुकेश सिंघानिया ने भेंट की। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये कंपनियां करेंगी निवेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वॉल्वो ग्रुप तथा आयशर मोटर्स के संयुक्त उपक्रम व्ही.ई. कमर्शियल व्हीकल्स के विनोद अग्रवाल ने बताया कि उपक्रम भोपाल, धार और देवास जिलों में वाहन निर्माण से संबंधित इकाइयों में 1600 करोड़ रूपए निवेश करेगा। यशोदा लिनेन यार्न लिमिटेड के कांकरिया ने प्रदेश में लिनेन की इकाई स्थापित करने में रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि स्टिचिंग और वीविंग इकाई की स्थापना पर लगभग 450 करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 4 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह समूह पूर्वी मध्यप्रदेश क्षेत्र में जूट इकाई लगाने की संभावनाओं पर भी कार्य कर रहा है।मुख्यमंत्री चौहान से फोर्स मोटर्स लिमिटेड और सागर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की औद्योगिक नीति तथा निवेश प्रोत्साहन संबंधी सहायता के प्रावधानों के संबंध में चर्चा की। अवादा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में सी.एस.आर. गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़े- Ujjain : विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, महाकाल लोक में 5G सेवा का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+