MP में Global invester summit का आगाज, CM Shivraj ने उद्यमियों के साथ किया मंथन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रथम दिवस पर गोदरेज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने भेंटकर मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की है।

indore

Recommended Video

      Breaking : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हुई शुरुआत,PM मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो चुका है, जहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। इस दौरान केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को वर्चुअली संबोधित किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ अवसर पर सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत तमाम जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्योग जगत के नामी उद्योगपति मौजूद रहे।

      सीएम शिवराज ने की उद्योगपतियों से चर्चा

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रथम दिवस पर गोदरेज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने भेंटकर मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रथम दिवस पर डालमिया भारत ग्रुप के प्रबंध निदेशक पुनीत डालमिया ने भेंटकर मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि, मैं मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। आपके स्वागत में मध्यप्रदेश ने पलक पांवड़े बिछाए हैं, मांडणे, रांगोलियां बनी हुई हैं।

      सीएम शिवराज ने कही ये बात

      सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के लिए मुझे बनाना है, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, आपके साथ मिलकर, उसका रोडमैप तैयार है। लेकिन मैं उस पर बात करूं इससे पहले आज हम सभी के प्रेरणा और प्रकाश स्तंभ केवल भारत के नहीं ग्लोबल लीडर जिन्होंने दुनिया को एक नई दिशा दिखाई है, और मैं आज इस मंच पर खड़े होकर विश्वास के साथ कह रहा हूं भौतिकता की अग्नि में दग्द विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्ध दर्शन कल भारत ही कराएगा, यह देश ही कराएगा।

      औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई गई

      एक लाख वर्ग फुट में फैले विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को प्रदर्शित करने के लिए 100 से अधिक उद्योगों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे और प्रतिभागियों को सूचित करने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) रोबोट भी होंगे। राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने के लिए एक "सांस्कृतिक क्षेत्र" भी बनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं जनजातीय कला जैसे गोंड पेंटिंग, भील पेंटिंग, जरी-जरदोजी, जूट, बाग प्रिंट, बाटिक प्रिंट, गुड़िया, बाँस कला, घंटी कारीगरों द्वारा धातु शिल्प और हथकरघा जैसे चंदेरी और महेश्वरी वस्त्रों आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।

      ये भी पढ़े- MP अजब भी है, गजब भी है, और सजग भी है...PM MODI ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+