CM Shivraj दिल्ली में करेंगे इन्वेस्टर समिट की वेबसाइट लॉन्च, PM MODI भी हो सकते हैं शामिल
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं, जहां नया साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है। उधर, इन दोनों ही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सरकार लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है, जहां इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान इन्वेस्टर समिट की वेबसाइट लांच करेंगे। साथ ही वह देश और विदेश के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

कुछ इस तरह है दोनों कार्यक्रमों का आयोजन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और अप्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जहां संभावना जताई जा रही है कि यह दोनों ही कार्यक्रम ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ही आयोजित किए जा सकते हैं। इन आयोजनों में देश और विदेश के प्रतिनिधियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना भी जताई जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हाई पावर डिनर का आयोजन करने की तैयारियां भी की जा रही है।

इंदौर पर टिकी है सभी की नजर
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

दुनियां में बनेगी अलग पहचान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब देश और दुनियां में अपनी अगल साख कायम करते चले जा रहा है, जहां दुनियाभर में इंदौर को कई अलग-अलग गतिविधियों के लिए नई पहचान मिल रही है, वहीं अब इंदौर में जल्द ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही ग्लोबल इंवेस्टर समिट और जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दो बड़े आयोजनों को लेकर होने वाली तैयारियां शुरू हो चुकी है, जहां अब आगामी नए साल यानी 2023 के पहले ही महीने में इन दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन इंदौर में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications