MP news : दोस्त के गर्लफ्रेंड विवाद में युवक को गंवानी पड़ी जान, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जिसमें गर्लफ्रेंड विवाद में अपने दोस्त का बचाव करने पहुंचे युवक को विवाद कर रहे युवकों ने ईट से सिर पर मार दिया, जिसके चलते युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई विवाद के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां पुलिस की टीम ने विवाद को शांत कराते हुए समझाइश देकर मामले को सुलझा दिया, लेकिन देर रात पुलिस को युवक की मौत की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मृतक अपने दोस्त के साथ दोस्त की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां मृतक का दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत कर ही रहा था कि इतनी देर में गर्लफ्रेंड का पूर्व प्रेमी मौके पर पहुंच गया, और मृतक के दोस्त से मारपीट करने लगा, मृतक युवक ने जब अपने दोस्त को पीटते हुए देखा तो तुरंत वह उसे बचाने दौड़ पड़ा, जहां आरोपियों ने मृतक के दोस्त के साथ-साथ युवक को भी जमकर पीटा, इतना ही नहीं पीटते-पीटते आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट मार दी, जिसके चलते युवक गंभीर घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समझाइश देकर वापस लौट आई, वहीं देर रात युवक की मौत की जानकारी लगी।

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध

इन दिनों शहर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां मारपीट के साथ ही हत्याओं की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। उधर, पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन बावजूद इसके शहर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। पिछले दिनों भी इसी तरह की वारदातों का सिलसिला निकलकर सामने आया था। साथ ही रात्रि में नशे और नशे में वारदात करने का सिलसिला भी बढ़ गया है, पिछले दिनों ही पब के बाहर विवाद के साथ ही लड़की के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+