Indore News: जंगल में मिले लड़की की हड्डी और बाल, पुलिस जांच में आई चौंकाने वाली बात

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। इंदौर जिले के हरसोला जंगल में पुलिस को लड़की की हड्डी और बाल मिले हैं। उधर, पिछले दिनों लड़की क्षिप्रा से गायब हुई थी, जहां इसके बाद पुलिस ने लड़की के दोस्त को हिरासत में लिया था। वहीं दोस्त से पूछताछ के बाद पुलिस हरसोला जंगल पहुंची, जहां पुलिस को जांच पड़ताल में लड़की के बाल और हड्डियां मिली है।

पुलिस लगातार जांच कर रही है, जहां जंगल के आसपास सर्चिंग की जा रही है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और उसकी दोस्त से पूछताछ कर रहे हैं, जहां पुलिस को इस मामले में लव ट्रायंगल होने की आशंका भी लग रही है।

Indore

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों देवास बायपास पर स्थित एक कॉलेज की छात्रा के गुमशुदा होने की जानकारी परिजनों ने क्षिप्रा थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए गुमशुदा लड़की के दोस्त और उसकी दोस्त को हिरासत में लिया था। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित हरसोला के जंगल में जांच के लिए पहुंची थी, जहां पुलिस को जांच में लड़की के बाल और हड्डियां मिली है। उधर, लड़का और उसकी दोस्त लगातार बयान बदल रहे हैं, जिसके चलते पुलिस को लड़की की तहकीकात करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस जांच में मिले लड़की की हड्डी बाल और कपड़ों को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है, जहां अब जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि, हड्डी, बाल और कपड़े गुमशुदा लड़की के ही है, या किसी और के हैं। उधर, पुलिस लगातार हिरासत में आई लड़की और लड़के से पूछताछ कर रही है, जहां पुलिस को और भी कुछ अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है। उधर, लड़की के गुमशुदा होने से परिजन परेशान नजर आ रहे हैं, जहां लगातार परिजन लड़की को ढूंढने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Online ठगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ एक्शन, अपराध का तरीका देख पुलिस चौंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+