Indore News: पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे पर युवती ने लगाया नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप

INdore News: इंदौर में टीआई के बेटे पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। यूपी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी एक इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है।

युवती ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की शाम को वे नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। शैंपू निकालने के लिए रोशनदान की तरफ देखा तो वहां एक मोबाइल लगा हुआ था। किसी का हाथ भी हिल रहा था। वह घबराकर चिल्लाई, इस पर आरोपी भागा। बाहर झांककर देखा तो पड़ोस में रहने वाला अनमोल ओसवाल था। वे छुपकर वीडियो बना रहा था।

girl accused the police inspectors son of making a video while taking a bath

घटना के बाद परिवार वाले आरोपी को थाने लेकर पहुंचे। थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ और एफआईआर दर्ज करने में करीब 2 घंटे लग गए। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि आरोपी अनमोल का मोबाइल जप्त किया गया है। फिलहाल उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो नहीं मिला है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी अनमोल ओसवाल के पिता रेडियो विभाग में टीआई हैं, जबकि युवती के पिता साइबर थाने के टीआई हैं।

पहले भी कर चुका है हरकत

पीड़िता का कहना है कि घर के पिछले हिस्से में एक बगीचा है और साधारण गेट है। उसे कोई भी खोल कर आ-जा सकता है। आरोपी उसी रास्ते से पहले भी दो बार उचकते हुए दिखाई दिया था, तब परिवार वालों ने पूछा था तो यह कह कर बच गया कि ऐसे ही गिर गया था। एक बार मेरे पिताजी जब घर आए थे, तब भी वह घुसा था। लेकिन बात पलट दी थी। हमें तब बिल्कुल शक नहीं हुआ कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+