Indore News: 'गजवा-ए-हिंद' के आरोप पर मुस्लिम समाज का जवाब- हर बार लगते हैं ऐसे पोस्टर
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर मस्जिद पर लगे एक पोस्टर ने विवाद शुरू कर दिया है, जहां मस्जिद पर लगे पोस्टर को लेकर BJP नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। BJP नेता एकलव्य सिंह गौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए ऐसे पोस्टर को मस्जिद से हटाने की मांग की है।
इंदौर में BJP नेता एकलव्य सिंह गौड़ की ओर से ली गई आपत्ति के बाद मुस्लिम समाजजनों ने मस्जिद पर से पोस्टर उतार लिया है। वहीं मुस्लिम समाजजनों ने इस पूरे मामले पर अपनी बात भी रखी है।

मुस्लिम समाजजनों ने बताया कि, मस्जिद के बाहर जो पोस्टर लगाया गया था, वह आज से 1400 साल पहले जो कर्बला की जंग हुई थी, उसे दर्शाने के लिए लगाया गया था, ना की कोई आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए या किसी धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने के लिए पोस्टर लगाया गया था। हमारे यहां हर साल मुहर्रम मनाया जाता है, और मोहर्रम में इसी तरह के पोस्टर आतंकवाद के खिलाफ लगाए जाते हैं, जो पोस्टर अभी लगाया गया है। वह कर्बला का संदेश देने के लिए लगाया गया था। प्रशासन से चर्चा के बाद पोस्टर को हटाया गया है।
मुस्लिम समाजजनों ने बताया कि, पोस्टर पर लगे हुए झंडे का कलर भगवा नहीं है। वह लाल कलर के झंडे थे, लेकिन प्रिंट करने पर वह ऑरेंज कलर के लग रहे थे। यदि उसका ओरिजिनल फोटो देखा जाएगा, तो उसमें झंडे का कलर लाल ही है।
BJP नेता ने लिखी ये बात
BJP नेता एकलव्य सिंह गौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि, इंदौर के कागदीपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद पर लगाया गया "गजवा-ए-हिंद" के आतंक को दर्शाता यह पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। जिहादी मानसिकता के द्वारा शहर को आतंकित करने के मंसूबों से लगाया गए इस पोस्टर की अनुमति आखिर किस कट्टरपंथी ने दी है?, प्रशासन से निवेदन है इसे तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करें।
ये भी पढ़े- Indore की मस्जिद पर पर लगे पोस्टर में ऐसा क्या लिखा की BJP नेता को आया गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications