Indore की मस्जिद पर पर लगे पोस्टर में ऐसा क्या लिखा की BJP नेता को आया गुस्सा
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर मस्जिद पर लगे एक पोस्टर ने विवाद शुरू कर दिया है, जहां मस्जिद पर लगे पोस्टर को लेकर BJP नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। BJP नेता एकलव्य सिंह गौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए ऐसे पोस्टर को मस्जिद से हटाने की मांग की है।
BJP नेता एकलव्य सिंह गौड़ ने आरोप लगाया है की, मस्जिद पर लगा यह पोस्टर गजवा ए हिंद के आतंक को दर्शाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पर कठोर कार्यवाही करने की मांग भी पुलिस और प्रशासन से की है। इससे पहले भी इंदौर में दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था.

BJP नेता एकलव्य सिंह गौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि, इंदौर के कागदीपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद पर लगाया गया "गजवा-ए-हिंद" के आतंक को दर्शाता यह पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। जिहादी मानसिकता के द्वारा शहर को आतंकित करने के मंसूबों से लगाया गए इस पोस्टर की अनुमति आखिर किस कट्टरपंथी ने दी है?, प्रशासन से निवेदन है इसे तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करें।
पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिवाली त्योहार पर पटाखा फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस बीच एक पक्ष के लोग जब पटाखे फोड़ रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान विवाद के बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने बच्चों समेत गर्भवती महिला को मारपीट करते हुए गर्भ गिराने तक की धमकी दी थी।
उपद्रव में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, तो वहीं कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना भी हुई है। उपद्रव की पीड़िता ने बताया कि, दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट करने के साथ ही गर्भ गिराने तक की धमकी दी थी। वहीं बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पटाखे फोड़ने से रोकने और गर्भ गिराने की धमकी तक, क्या कुछ हुआ उपद्रव के बीच, जानिए












Click it and Unblock the Notifications