MP News: किसानों की किस्मत पर मौसम का असर, लहसुन के दाम बढ़े लेकिन हाथ रहे खाली
MP में इन दिनों लहसुन के दाम बढ़ते और घटते चले जा रहे हैं। यही कारण है कि, लहसुन के दाम बढ़ने से अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। लहसुन के लगातार बढ़ते दामों के बाद अब किसान बड़ी संख्या में लहसुन लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जहां इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में लहसुन की बढ़िया आवक हो रही है। इधर, लगातार बढ़ते लहसुन के दाम आवक बढ़ने से सामान्य नजर आ रहे हैं, जहां बावजूद इसके लहसुन 15 से 20 हजार प्रति क्विंटल बिक रहा है।
एक तरफ जहां लहसुन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ते दामों के बाद भी किसान परेशान नजर आ रहे हैं, जहां किसानों का मानना है कि, लहसुन के दाम जरूर बड़े हैं, लेकिन उत्पादन अबकी बार बहुत ही कम हुआ है, जिसके चलते दाम तो बढ़े हैं, लेकिन नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

सांवेर तहसील के ग्राम नागपुर से लहसुन की फसल बेचने चोइथराम मंडी पहुंचे किसान कृष्णा पटेल बताते हैं कि, इस बार लहसुन का उत्पादन आधे से भी कम रहा है। यही कारण है कि, भाव मिल रहा है, हमारे पास 5 बीघा की लहसुन थी, जो हर बार उत्पादन 50 कट्टे का होता है। इस बार उत्पादन 15 से 20 कट्टे बीघे का आया है। इसमें बीज महंगा लगा था, जो की 20 हजार रूपए प्रति क्विंटल का लगा था। डेढ़ बीघा में 50 हजार का बीज लगा हुआ था। यही कारण है कि, भाव बढ़ने के बाद भी किसान घाटे में ही है।
Recommended Video
किसान कल्लू पटेल बताते हैं कि, सरकार को यह लग रहा है कि लहसुन का भाव ज्यादा है, जबकि भाव इतना भी ज्यादा नहीं है। उत्पादन बहुत कम है, जो लहसुन 25 क्विंटल बीघा की होती है। वह लहसुन 15 क्विंटल बीघा की हो रही है। भाव कोई इतना ज्यादा भी नहीं है। चार से पांच दिनों तक भाव गिर गया था, लेकिन अब जाकर भाव 10 से 12 हजार प्रति क्विंटल हुआ है। जनता को लग रहा है कि, भाव ज्यादा है, लेकिन उत्पादन बहुत ही कम है। पिछले साल जो उत्पादन हुआ था उसके मुकाबले अबकी बार बहुत कम उत्पादन हुआ है। यही कारण है कि, इसमें नुकसान बहुत है।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी के साथ चलते-चलते अचानक गिरा पति, चंद सेकंड में तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications