Indore News: पत्नी के साथ चलते-चलते अचानक गिरा पति, चंद सेकंड में तोड़ा दम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार कार्डियक अरेस्ट के मामले निकलकर सामने आ रहे हैं, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते बच्चों से लेकर बड़े तक दम तोड़ रहे हैं। इंदौर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पत्नी के साथ पैदल चलते-चलते अचानक पति के सीने में दर्द उठा, और वह जमीन पर गिर पड़ा।
पति के अचानक जमीन पर गिरते ही पत्नी घबरा गई, और आसपास मौजूद लोगों की मदद से पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल पहुंचते ही पति ने दम दौड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप गया, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी दोनों ही बाजार के लिए निकले थे, जहां चलते-चलते अचानक पति के सीने में दर्द उठा। सीने में दर्द उठते ही पत्नी ने पति से कहा कि, डॉक्टर को दिखा लेते हैं। वहीं देखते ही देखते एक से दो मिनट में पति बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पत्नी ने जब पति को आवाज लगाई तो वह नहीं उठा। यह देख पत्नी घबरा गई, और पत्नी ने अपने परिजनों को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
लगातार बढ़ रहे मामले
कुछ दिनों पहले इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया था, जहां 6 साल के बच्चे की हार्ट फेल होने के चलते मौत हो गई थी। कम उम्र में हुई बच्चों की मौत के चलते परिजन सदमे में नजर आ रहे थे, तो वहीं घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। कुछ दिनों पहले ही इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां 27 वर्षीय युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। युवक सुबह उठने के बाद न्यूज पेपर पढ़ रहा था, तभी अचानक उसे खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटाया और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने तुरंत युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications