Indore news: G20 समिट की तैयारी, बाइक रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 19 जुलाई से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय जी-20 समिट की व्यापक तैयारियाँ जारी हैं। इसी सिलसिले में आज जनजागरुकता के संबंध में अत्याधुनिक मोटर साईकिलों का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से निकला।
कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने बाईकर्स की इस राईड को रेसीडेंसी से झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस राईड में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुये। इस राईड में लगभग 125 राईडर्स ने अत्याधुनिक मोटर साईकिलों पर सवार होकर जी-20 समिट के संबंध में जागरुकता लायी। यह राईड रेसीडेन्सी प्रारंभ हुई।

वॉकाथॉन आयोजित की गई
रेसीडेंसी से प्रारंभ होकर जीपीओ, एमवाय अस्पताल, मनोरमागंज, अम्बेडकर, क्राउन पैलेस होटल, एमजी रोड़, हाई कोर्ट, रीगल चौराहा, एमटीएच कम्पाउंड, रिवर साइड रोड़, राजबाड़ा, पढ़रीनाथ, कलेक्टर कार्यालय, महू नाका, अन्नपूर्णा रोड़, राजेन्द्र नगर होते हुए राऊ में सम्पन्न हुई। इन्दौर में आयोजित होने जा रहे जी20 सम्मेलन'' की जानकारी शहर के आम नागरिकों को पहुंचाने के उद्देश्य से WalkForG20 वॉकाथॉन आयोजित की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगमायुक्त हर्षिका सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर वॉकाथान को रवाना किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, 56 दुकान एसोसिएशन अध्यक्ष गुंजन शर्मा, इंदौरी सुबह के नितिन चतुर्वेदी एवं शहर के जागरूक नागरिकगण उपस्थित रहे।
हाल ही में निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर शहर में जी 20 बैठक को दृष्टिगत रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, मैरियट होटल एवं शेरेटन होटल मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, अभिषेक गहलोत, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक मौजूद रहे।निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा 19 से 22 जुलाई 2023 को इंदौर में प्रस्तावित जी 20 बैठक को दृष्टिगत रखते हुए, जी 20 बैठक में आने वाले अतिथियों एवं वीवीआईपी के एयरपोर्ट से लेकर नगर भ्रमण तथा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल तक अतिथियों के ठहरने हेतु होटल मैरियट एवं होटल शेरेटन का निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़े- Mahakal lok के बाद अब नागलवाड़ी में बनेगा भीलट देव लोक, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications