Mahakal lok के बाद अब नागलवाड़ी में बनेगा भीलट देव लोक, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए निमाड़ के दो जिले की जनता को 1328.75 करोड़ रुपये लागत से बनी नागलवाड़ी और पाटी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएं समर्पित की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग आज पूरी की गई है। मप्र शासन ने अंसभव क्षेत्रों में जल पहुँचाने के संकल्प को साकार कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में नहर से पानी पहुँचाना संभव नहीं था। तो हमने पानी को उद्वहन करके खेतों तक पहुँचाया। किसानों की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी है और यही उनका संकल्प भी है।

indore

सीएम शिवराज ने की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निमाड़ की जनता को एक और सौगात देते हुए नागलवाड़ी स्थित लोकदेवता भीलट देव का लोक बनाने की घोषणा की है। उन्होंने मंच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेषज्ञों के दल का विजिट कराया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, गरीब वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए सीएम राइज स्कूल की संकल्पना प्रारम्भ की गई है।

रोजगार को लेकर कही ये बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन देने के लिए शासन पीछे नहीं है। इस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं उन्हें लेपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्कूल में नम्बर वन पर आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने रोजगार को लेकर कहा कि, 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 50 हजार और पदों की भर्ती की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को भी लाभान्वित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

सांसद की मांग को सीएम ने पूरा किया

विकास पर्व पर सिंचाई परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में स्वागत संबोधन में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने नवग्रह और महांकाल लोक की तर्ज पर भीलट देव लोक बनाने की मांग की। जब मुख्यमंत्री चौहान संबोधित करने आये तो उन्होंने सबसे पहले भीलट देव को प्रणाम करते अद्भुत पहाड़ी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए भीलट देव लोक बनाने की घोषणा के दी। इसी के साथ 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़े- Mahakal lok का दूसरा चरण, निर्माण कार्यों की डेडलाइन तय, इस दिन तक पूरे होंगे काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+