Indore में G-20 समिट का दूसरा दिन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए शामिल
इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जी20 सदस्यों और संगठनों से चर्चा की है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की पहली मीटिंग के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जी20 सदस्यों और संगठनों से चर्चा की है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, यह कार्यक्रम एमपी में आयोजित होना सबसे उचित है।
सिंधिया ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज एक बहुत महत्वपूर्ण कमेटी की बैठक आज हमारे मध्यप्रदेश में शुरुआत हुई है। कृषि क्षेत्र में जी-20 की वर्किंग ग्रुप की शुरुआत आज सुबह हो चुकी है। कृषि का क्षेत्र भारत के लिए सदैव अति महत्व का इतिहास से लेकर आज तक और आज से लेकर भविष्य तक सदैव रहेगा, लेकिन विश्व के लिए भी कृषि का महत्व आज पूर्ण रूप से उजागर हो चुका है, जहां तक मध्यप्रदेश की हम बात करें, क्योंकि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया है, और यही सबसे उचित भी है, क्योंकि जो तीव्रता, जो प्रगति मध्यप्रदेश ने पिछले 18 वर्षों में हासिल की है, कृषि क्षेत्र में जहां सिंचाई का रकबा करीब करीब 2 लाख हेक्टर होता था, और वही रकबा पिछले 18 वर्षों में 50% की वृद्धि से 200 लाख हेक्टेयर से 300 लाख हेक्टर हो चुका है, और वही अनाज के उत्पादन में जिस मध्यप्रदेश में करीब-करीब 165 लाख टन का उत्पादन होता था, उसी मध्य प्रदेश में आज करीब 619 लाख टन का उत्पादन हो रहा है, मतलब 400 गुना वृद्धि मध्य प्रदेश में आज हो चुकी है।
इन विषयों पर होगा विचार-विमर्श
आयोजन में मेज़बान भारत के अतिरिक्त इंडोनेशिया, ब्राज़ील अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ़्रान्स, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ़्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इनके अतिरिक्त बांग्लादेश, इजिप्ट मारिशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान सिंगापुर, स्पेन, यूनाइटेड अरब अमीरात और वियतनाम के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं। G-20 में भारत की अध्यक्षता की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" पर आधारित कृषि प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय बैठक में समूह देशों के प्रतिनिधि कृषि उत्पादन बढ़ाने, सतत कृषि, एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, डिजिटलाइजेशन का उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
ये भी पढ़े- Cricket के हर फॉर्मेट के लिए Best है Indore का होलकर स्टेडियम, ये है वजह












Click it and Unblock the Notifications