रतलाम में कमलनाथ ने CM शिवराज पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
रतलाम, 22 अप्रैल: कांग्रेस और कमलनाथ दोनों ही इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां कमलनाथ लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच कमलनाथ रतलाम जिले के दौरे पर आए, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक के साथ ही महंगाई हटाओ महारैली को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं रतलाम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का जोरदार स्वागत भी किया.

शिवराज सरकार पर जमकर साधा निशाना
रतलाम में महंगाई हटाओ महारैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा, इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास बचा क्या है, मैं पूछना चाहता हूं शिवराज सिंह जी आपके पास पुलिस है, आपके पास पैसा है, आपके पास प्रशासन है पर आपके साथ यह जनता नहीं है. इसी के साथ कमलनाथ ने कहा कि सब जो मेरे साथी हैं, कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं, आम जनता है, मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि कमलनाथ आपके साथ खड़े रहेंगे, हमेशा खड़े रहेंगे.
कमलनाथ ने नौजवानों से किया आह्वान
कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि, शिवराज सिंह कहते हैं हमने पिछले 2 साल में यह किया. 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा शिवराज जी आप कितना झूठ बोलेंगे, आपने तो झूठ को भी शर्मा दिया. यह सोचते हैं कि जनता आज समझती नहीं है, मैं तो नौजवानों से यही कहता हूं अपना भविष्य सुरक्षित रखिए, यह भविष्य आपका है.
सच्चाई जनता के सामने है: कमलनाथ
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी कमलनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. कमलनाथ ने कहा कि, सच्चाई आपके सामने है. महंगाई की कोई सीमा नहीं है, आज यह ध्यान मोड़ने का प्रयास करते हैं. महंगाई से बेरोजगारी से, और अगले 17 महीनों में इनका प्रयास रहेगा कि लोग महंगाई की बात ना करें, लोग किसानों की बात ना करें, लोग भ्रष्टाचार की बात ना करें, ऐसे मुद्दा लाएंगे, ऐसी आफत करेंगे कि लोगों का मुड़ जाए.












Click it and Unblock the Notifications