MP news : अनियंत्रित होकर पलटे टैंकर में लगी आग, कंकाल में तब्दील हो गई युवती
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खरगोन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेट्रोल और डीजल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी देखा वह सहम गया। टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची, जहां सभी ने टैंकर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, तभी टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते वहां मौजूद लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, तो वहीं कुछ लोगों की मौत की सूचना भी निकल कर आ रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है।
Recommended Video

कुछ इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा बिस्तान थाना क्षेत्र के मोर गांव घड़ी मार्ग पर घटित हुआ, जहां टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि, टैंकर झिरनिया जा रहा था। वहीं टैंकर के पलटते ही जोरदार धमाका हुआ। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके तहत घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में कुल 7 बच्चे और 10 से ज्यादा महिला पुरुष घायल बताए जा रहे हैं। वहीं गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है।
इस कारण हुआ तेज ब्लास्ट
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे की सूचना रखते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे थे जहां देखते ही देखते टैंकर में ब्लास्ट हो गया ग्रामीणों की मानें तो यह ब्लास्ट टैंकर में शार्ट सर्किट के कारण हुआ है जहां आग लगने के चलते चपेट में आई युवती भी जलकर खाक हो गई आग बुझने के बाद युवती का कंकाल नजर आ रहा था तो वहीं अन्य सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है उधर इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं हादसे के बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है जहां अधिकारी अब पूरे मामले की जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications