देर रात फिर लगी इंदौर में आग, महिला थाने में रखे वाहन जलकर खाक!

इंदौर, 19 मई: भीषण गर्मी के बीच इंदौर में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां बुधवार देर रात एक बार फिर महिला थाने के पास आग लगने से हड़कंप मच गया. थाना परिसर में रखे कई वाहन जलकर खाक हो गए. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के चलते अफरा तफरी मच गई, पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में वाहनों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया था. आग लगने की सूचना मिलते ही भारी भीड़ घटनास्थल पर इकठ्ठी हो गई. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है.

indore

आपराधिक प्रकरणों में जप्त वाहनों में लगी आग

देर रात महिला थाने के पास लगी आग से सबसे ज्यादा नुकसान थाना परिसर में खड़े वाहनों को हुआ, जहां आपराधिक प्रकरणों के चलते जप्त वाहनों में आग लगने से कई वाहन जलकर खाक हो गए. यह सभी वाहन पुलिस की ओर से जप्त किए गए थे, जिन्हें थाना परिसर में ही रखा गया था, लेकिन देर रात आग लगने के चलते वाहनों को भारी नुकसान हुआ. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता.

शहर में लगातार जारी है आग लगने का सिलसिला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है, जहां पिछले दिनों पीथमपुर की एक कंपनी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ था, तो वहीं इसके बाद शिप्रा स्थित दवा कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था. वहीं अब महिला थाना परिसर में लगी आग के चलते कई वाहन जलकर खाक हो गए.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+