MP News: PCC चीफ बनते ही जोश में नजर आ रहे जीतू पटवारी, राजधानी में दिखाई शक्ति
राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने अपना दम दिखाते हुए विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, जहां इस प्रदर्शन के बहाने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपनी शक्ति दिखाई है। कई सालों के बाद कांग्रेस की सियासी शक्ति राजधानी भोपाल के गलियारों में देखने मिली है, जहां कांग्रेस की सियासी शक्ति अब पूरे प्रदेश में सुर्खियां बन गई है।
प्रदर्शन के दौरान भले ही पुलिस ने जीतू पटवारी को हिरासत में ले लिया, लेकिन बावजूद इसके पटवारी अपनी शक्ति दिखाने में कामयाब नजर आए हैं। सियासत जानकार इसे कांग्रेस के लिए एक नई उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं, जहां इसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

जीतू पटवारी ने कही ये बात
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए राजधानी भोपाल पहुंचे थे। विरोध-प्रदर्शन के लिए पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा की, पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं, सरकार के संरक्षण में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, मंहगाई का आलम यह है कि लोगां की कमर टूटी जा रही हैं। भाजपा का संकल्प पत्र मात्र दिखावटी साबित हुआ है। महिला उत्पीड़न में प्रदेश पहले से ही नंबर वन है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सरकार को नींद से जगाने के लिए भोपाल में विधानसभा का घेराव किया।
कुछ ऐसा रहा सियासी करियर
जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: सुमित्रा महाजन को कांग्रेस का ऑफर, लोकसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया












Click it and Unblock the Notifications