Indore news: होटल में लगी भीषण आग, बेडशीट के सहारे 5वीं मंजिल से खिड़की तोड़कर निकले लोग
इंदौर में बायपास स्थित होटल पपाया ट्री में अचानक आग लग गई। होटल के ऊपर मौजूद लगभग 25 कमरों में लोग रह रहे थे, जहां अब इन लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भयानक अग्निकांड हुआ है, जहां शहर के बायपास स्थित होटल पपाया ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, इसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। साथ ही अग्निकांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां होटल में मौजूद लोगों को निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि, होटल के ऊपर मौजूद लगभग 25 कमरों में लोग रह रहे थे, जहां अब इन लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में होटल पपाया ट्री पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।
कुछ इस तरह हुआ अग्निकांड
जानकारी के मुताबिक, आग होटल की उपरी मंजिल पर लगी। उस वक्त होटल के 25 से ज्यादा कमरों में लोग रुके हुए थे। सात मंजिला होटल में फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से भी निकाला गया। कुछ लोग तो रुम में रखी चादरों को बांध कर पांचवी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए। इसके अलावा ऊंची सीढ़ियां लगाकर भी गैलरी से लोगों को होटल की उपरी मंजिल से निकाल कर जान बचाई गई। मौके पर फायर बिग्रेड की दमकलें भी पहुंची, लेकिन पानी की कमी के कारण आग बुझाने में परेशानी आई। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पहले होटल में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।
हाल ही में महापौर ने दिए हैं दिशा-निर्देश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हाल ही में ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए भवन अनुज्ञा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को इंदौर में स्थित भवनों एवं मल्टियों में फायर एनओसी को चेक करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की स्थिति उत्पन्न ना हो। साथ ही समस्त भवन अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में किसी भी नवीन अवैध कालोनी का निर्माण ना हो, इसके लिये अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी अवैध कालोनी या अवैध निर्माण के होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही की जाए।
ये भी पढ़े- Indore की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल टेस्ट लैब', निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री की होगी जांच












Click it and Unblock the Notifications