Indore की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल टेस्ट लैब', निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री की होगी जांच

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में "मोबाइल टेस्ट लैब" की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ करने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

indore

Recommended Video

    इंदौर: सौ करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट, हूआ भूमि पूजन

    प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को उत्तम गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की प्रतिबद्धता के निमित्त "कायाकल्प अभियान" के अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंदौर द्वारा "मोबाइल टेस्ट लैब" की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ करने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "मोबाइल टेस्ट लैब" में स्थापित प्रयोगशाला में सड़क-भवन आदि निर्माणकार्यों में लगने वाली सामग्री/कोर आदि के परीक्षण हेतु अत्याधुनिक यंत्र एवं उपकरणों का समावेश किया गया है। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागीय कार्यालय के अधीक्षण यंत्री प्रदीप निगम, कार्यपालन यंत्री अनूप ठाकुर, एल डी दौराया, श्रीकांत गीते, एच एल वर्मा, केशरवानी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    लगातार हो रहे विकास कार्य

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंदौर नगर निगम की ओर से लगातार विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी के मद्देनजर मोबाइल टेस्टिंग वैन की स्थापना की गई है। मोबाइल टेस्टिंग वैन एक ऐसा वाहन है, जिसके द्वारा निर्माण कार्यों में लगने वाली सामग्री की जांच हो सकेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो निर्माण कार्यों में लगने वाली सामग्री की जांच को लेकर आने वाली शिकायतों के निवारण का काम भी मोबाइल टेस्टिंग वैन की सहायता से पूर्ण किया जा सकेगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के मामले में भी नंबर वन होने की तैयारी में है, इसी के मद्देनजर मोबाइल वैन की उपयोगिता महत्वपूर्ण हो जाती है।

    स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर

    देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब सफाई को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां स्वच्छता का छक्का लगाने के बाद अब इंदौर स्वच्छता का सांतवा आसमान छुने की तैयारी कर रहा है।वहीं स्वच्छता में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें सफाई को लेकर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर इंदौर शहर लगातार नए आयाम स्थापित कर सके इसके प्रयास इंदौर नगर निगम की ओर से किए जा रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Indore ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, पूरे शहर ने एक साथ किया योगाभ्यास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+