Dewas की डिस्पोजल कंपनी में लगी आग, 2 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
मध्यप्रदेश के देवास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित डिस्पोजल कंपनी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि, इसका दुआ दूर तलक दिखाई देने लगा।

मध्य प्रदेश के देवास से आगजनी का मामला सामने आया है, जहां देवास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित डिस्पोजल कंपनी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि, इसका दुआ दूर तलक दिखाई देने लगा। वहीं आसपास के लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दम घुटने के चलते 2 कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी, और 2 कर्मचारी गंभीर घायल हो गए थे। घायल कर्मचारियों को कंपनी से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देवास में डिस्पोजल बनाने वाली कंपनी में आग लग गई, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि, आग शार्ट सर्किट के चलते लगी, और देखते ही देखते बढ़ती चली गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही लगभग 7 से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम किया। आग लगने के चलते कंपनी में स्थित दो कर्मचारियों की मौत हो गई, तो वहीं दो कर्मचारी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे वक्त तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
लगातार हो रहे आगजनी के घटनाक्रम
मध्यप्रदेश में लगातार आगजनी के घटनाक्रम हो रहे हैं, जहां कभी औद्योगिक क्षेत्र तो कभी रहवासी क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आती है। इससे पहले भी इंदौर समेत अलग-अलग जिलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है, तो वहीं अब एक बार फिर देवास के औद्योगिक क्षेत्र में डिस्पोजल कंपनी में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, तो वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आखिर आग कैसे लगी।
ये भी पढ़े- Morena news: पुराने पापों की सजा काटकर गांव आया था परिवार, सूरज उगते ही फिर मिली मौत की सजा












Click it and Unblock the Notifications