Indore news: सेंट्रल मॉल की कपड़ा दुकान में आग, फिल्म का शो बंद कर दर्शकों को बाहर निकाला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बीचो-बीच स्थित सेंट्रल मॉल के कपड़ा शोरूम में आग लग गई। मॉल के बेसमेंट में स्थित कपड़ा शोरूम में लगी आग धीरे-धीरे माल के ऊपरी हिस्से में पहुंचने लगी, जिसके बाद हड़कप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान माल के ऊपरी हिस्से में फिल्म चल रही थी, जहां फिल्म रोककर सभी दर्शकों को बाहर निकाला गया।

indore

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त घटित हुआ जब मॉल के मल्टीप्लेक्स में फिल्म का शो चल रहा था। वहीं जैसे ही आग लगी वैसे ही सभी दर्शकों को मल्टीप्लेक्स से बाहर किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। गनीमत रही की हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आप पर काबू पा लिया। इसके बाद आग पूरी तरह से बुझा दी गई। मॉल में फायर सेफ्टी के भी पुख्ता बंदोबस्त थे जिसके चलते आग ज्यादा नहीं फैली, और आग पर काबू पा लिया गया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद मॉल में हड़कंप मच गया।

आग से मचा हड़कंप

Recommended Video

    इंदौर:सेंट्रल मॉल बेसमेंट में लगी भीषण आग,लाखो का कपड़ा जलकर हुआ खाक

    सेंट्रल मॉल के कपड़ा शोरूम में जैसे ही आग लगी, वैसे ही मॉल में हड़कंप मच गया, जहां लोग मॉल से बाहर की ओर भागने लगे। वहीं आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसके बाद समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया। इधर, मॉल में आग लग जाने से लोग घबरा गए, जहां लोग मॉल से बाहर की ओर भागने लगे। देखते ही देखते चंद मिनटों में पूरा मॉल खाली हो गया है, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

    ये भी पढ़े- MP news: पति ने दोस्त के साथ बनवाए पत्नी के संबंध, फिर सामने बैठकर बनाने लगा वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+