MP news: पति ने दोस्त के साथ बनवाए पत्नी के संबंध, फिर सामने बैठकर बनाने लगा वीडियो
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक हैवान पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी का दुष्कर्म करवा दिया। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपने दोस्त के साथ ही पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। वहीं आरोपी ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
उधर, लंबे समय तक प्रताड़ना सहने के बाद अब पत्नी पुलिस के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंची है, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं आरोपी पति का दोस्त फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, गांधीनगर थाने में फरियादिया ने आकर रिपोर्ट करी थी, जिसमें उसने बताया था। फरियादिया इस जिले की रहने वाली नहीं है, बाहर की रहने वाली है। शादी करने के बाद वह गांधीनगर की एक कॉलोनी में निवासरत है, उसके द्वारा बताया गया कि पति और पति के एक दोस्त इनके द्वारा काफी लंबे समय से उनके साथ दुष्कर्म की घटना की गई है, काफी समय तक तो वह प्रताड़ना सहती रही, परंतु जब बात बाहर निकल गई, तब उन्होंने हिम्मत से कम लेकर पुलिस को इसकी शिकायत की, जिसमें पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने पर पति को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, उसको गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना हो गई है।
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जहां पुलिस अब पति के दोस्त की तलाश कर रही है। बताया जाता है की, शादी के बाद से ही पति लगातार पत्नी को परेशान करता था, तो वहीं पति ने उस वक्त सारी सीमाएं लांघ दी, जिस समय उसने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं हैवान पति, पत्नी को आए दिन दहेज के लिए परेशान भी करता था। वहीं उसने पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, और दोनों के संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिए। वहीं इसके बाद वीडियो के आधार पर भी आरोपी पति पीड़ित पत्नी को परेशान करता था।
ये भी पढ़े- MP news: दूल्हे ने बारातियों को गर्मी से बचाने का बैठाया अनोखा जुगाड, जिसने देखा उसने कहा- वाह, कर दिया कमाल












Click it and Unblock the Notifications