पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करते समय लगी आग, मचा हड़कंप, देखिए LIVE VIDEO
इंदौर, 2 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बीच जीपीओ चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई. दरअसल, यह आग उस वक्त लगी जब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से भरा टैंकर खाली किया जा रहा था. आग लगते ही पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी मच गई, जहां तुरंत पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद इस आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. आग पर जल्द काबू पाने से किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट रहा. इस हादसे की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों की सूझ-बूझ के चलते इस आग पर काबू पा लिया गया था.
Recommended Video

भीड़ नहीं होने से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली किया जा रहा था, उस वक्त भीड़ नहीं होने के चलते बड़ा हादसा टल गया. मांगलिया डिपो से पेट्रोल खाली करने टैंकर पंप पर आया था. टैंकर आधे से ज्यादा भरा हुआ था, टैंकर खाली हो ही रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते जहां समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, तो वहीं बड़ा हादसा टल गया.
लगातार जारी है आग लगने का सिलसिला
इन दिनों शहर में लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है, जहां इससे पहले शहर के पास स्थित पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगी थी, तो वहीं अब शहर के बीचों-बीच पेट्रोल पंप पर लगी इस आग से हड़कंप मच गया.












Click it and Unblock the Notifications